महोबा: पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ने की वर्चुअल जनसुनवाई, थाना प्रभारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Mahoba, Mahoba | Jul 15, 2026 पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने पुलिस कार्यालय से गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनपद के सभी पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी बैठक से जुड़े। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने की नसीहत दी गई।