कासगंज: विकासखंड सोरों क्षेत्र में दो विद्यालय बिना मान्यता संचालित मिले, एक विद्यालय को किया सील और दूसरे को दिया नोटिस
खंड शिक्षा अधिकारी सोरों के साथ संयुक्त रूप से हुए निरीक्षण में नगला सुरजी के रानी अवंतीबाई आदर्श विद्या मंदिर में कक्षा 6 तक की कक्षाएं संचालित होती पाई गईं। और विद्यालय के पास मान्यता संबंधी कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं था। वहीं श्री गोविंद राम सुमन देवी ज्ञान विद्या मंदिर में कक्षा 10 तक की पढ़ाई संचालित हो रही थी। विद्यालय को सील किया गया।