कानपुर: कर्नलगंज थाने की पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, ₹3 लाख के 15 मोबाइल फोन बरामद
थाना कर्नलगंज पुलिस व अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने मूखबीर की खास सूचना पर बुधवार 10:00 बजे 3 शतिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी आदिल रहमान और शिबू है पुलिस ने पूर्व में आदिल पर ₹25000 का इनाम भी घोषित किया हुआ था। पुलिस ने उनके कब्जे से 3लाख के 15 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।