कानपुर: बिजली विभाग द्वारा छापेमारी के दौरान चमनगंज में पकड़े गए डुप्लीकेट मीटर, मामले में दी गई थाने में तहरीर
बिजली विभाग द्वारा छापेमारी के दौरान टीम को चमनगंज के दो घरों में ऐसे मीटर मिले जो केस्को की चयनित कंपनी जीनस के थे। नाम भले ही जीनस था, लेकिन यह डुप्लीकेट थे। इन घरों में बिजली चोरी की जा रही थी। केस्को मीडिया प्रभारी ने बुधवार 12 बजे बताया कि,दोनों मामलों में बिजली चोरी की एफआईआर हो गई है। पकड़े गए डुप्लीकेट स्मार्ट मीटर के मामले में भी तहरीर दी गई है।