कानपुर: कानपुर में शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले एक अभियुक्त को साइबर क्राइम पुलिस ने किया गिरफ्तार
शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर एक करोड चार लाख 57 हजार की साइबर ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आधिकारिक ग्रुप में बुधवार दोपहर 1:00 बजे प्रेस नोट जारी करते हुए जानकारी दी कि अभियुक्त आशीष गर्ग को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है