कानपुर: आवास विकास कैसा चौराहे पर तेज रफ्तार लोडर ने स्कूटी को मारी टक्कर, भाई-बहन की तड़प तड़प कर हुई मौत
आवास विकास केसा चौराहे पर बहन को नर्सिंग की परीक्षा दिलाने जा रहे स्कूटी सवार किशोर को बुधवार सुबह 5.30 तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दिया। राहगीरों का कहना है कि,दोनों करीब एक घंटे तक तड़पते रहे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएससी कल्याणपुर लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।