कानपुर: मुख्यमंत्री योगी ने कानपुर सीएसए में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी का लिया जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मई को कानपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को परखने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर पहुंचे हैं। वह हेलीकॉप्टर से सीधा लगभग 12:30 बजे सीएसए परिसर पर उतरे। जनसभा स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक भी की।