शाजापुर: मक्सी में सोयाबीन के भाव ₹6000 प्रति क्विंटल करवाने की मांग को लेकर किसानों ने कांग्रेस के साथ ट्रैक्टरों से रैली निकाली
मक्सी में कांग्रेस पार्टी के बेनर तले क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने गुरुवार को सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य ( एमएसपी ) को लेकर राज्य और केंद्र सरकार के विरोध में सैकड़ों ट्रैक्टरों से एक विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली और सोयाबीन के भाव को 6000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बढ़ाने की मांग की। स्थानीय पटेल मार्केट रैली निकाल राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोंपा।