शाजापुर: 18 माह में पूरा होने वाला बस स्टैंड का निर्माण कार्य 2 साल बाद भी अधूरा, व्यापारी हो रहे परेशान
7 करोड़ की लागत से बन रहे निर्माणाधीन बस स्टैंड का निर्माण कार्य दो वर्ष बाद भी अधूरा है।बस स्टैंड का निर्माण कार्य18माह में पूरा होना था, दो वर्ष बीतने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। बस स्टैंड के पुराने भवन में स्थित दुकानदार दुकानें खाली नहीं कर रहे थे.नगर पालिका ने इन दुकानदारों को नए बस स्टैंड भवन में भी दुकान देने का लिखित अनुबंध किया था।