शाजापुर: श्रमजीवी पत्रकार संघ ने जिला पंचायत सीईओ को सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा शाजापुर में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर को ज्ञापन सोपा गया। इस ज्ञापन में पत्रकारों के बीमा प्रीमियम राशि में राहत देने को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का धन्यवाद दिया गया है। साथ ही मांग की गई है कि मध्य प्रदेश में पत्रकारों का 5 लाख तक का बीमा निशुल्क किया जाए।