शाजापुर: शिक्षा मंत्री के बयान को लेकर अतिथि शिक्षकों ने बस स्टैंड में नारेबाजी करते हुए किया विरोध प्रदर्शन
शिक्षा मंत्री के बयान को लेकर अतिथि शिक्षकों ने शाजापुर में नारेबाजी करते हुए किया विरोध प्रदर्शन। गुरुवार को स्थानीय बस स्टैंड पर अतिथि शिक्षकों द्वारा मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। अतिथि शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने अतिथि शिक्षकों को लेकर गलत बयान दिया है।