शाजापुर: शाजापुर के रामदयाल नगर के वासियों ने नगर पालिका सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, सड़क और बिजली की समस्या समाधान की मांग
शाजापुर के रामदयाल नगर के रहवासियों ने नगर पालिका सीएमओ डॉ मधु सक्सेना को ज्ञापन सोपा है। रहवासी नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। महिलाएं भी इसमें शामिल रही। नगर पालिका सीएमओ डॉ मधु सक्सेना को कॉलोनी में सड़क बिजली समस्या संबंधी जानकारी दी। रहवासियों ने सीएमओ डॉ मधु सक्सेना को ज्ञापन सौंप कर समस्या समाधान का आग्रह किया है।