शाजापुर: बेस्ट परफॉर्मेंस कैटेगरी में नगर पालिका को देश और प्रदेश में दो अलग-अलग कैटेगरी में मिले अवार्ड, सीएमओ ने जताई खुशी
शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल (मिंटो हॉल) भोपाल में राज्य स्तरीय PRAISE अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के उल्लेखनीय कार्य करने वाले 42 नगरीय निकाय, बैंक व बैंक शाखाओं को अवार्ड प्रदान किया गया। इसमें भोपाल में सम्मानित किया। नगर पालिका परिषद शाजापुर को दो अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड प्राप्त हुए।