सरकारी राशन दुकानों से चावल-शक्कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
रायगढ़। जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकानों से चावल और शक्कर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुसौर पुलिस ने राशन दुकान संचालकों की मदद से शक्कर की बोरी में GPS ट्रैकर छिपाया था। 25 और 26 अक्टूबर की दरमियानी रात ग्राम कोतमरा की राशन दुकान में चोरी के बाद ट्रैकर के संकेतों के आधार पर पुलिस पत्थलगांव पहुंची, जहां पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में चार कथित चोर और चोरी का सामान खरीदने वाला एक व्यक्ति शामिल है। कार्रवाई में 115 बोरी चावल, 2 बोरी शक्कर, एक क्रेटा और एक इनोवा कार सहित कुल 38.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस ने तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की जानकारी दी है। गिरोह से जुड़ी अन्य घटनाओं और संभावित सहयोगियों की जांच जारी है।
#RaigarhPolice #ChhattisgarhNews #GPSTracker #RationShopTheft #CrimeNews
Raipur, Raipur | Oct 29, 2026