बैतूल नगर: इंदौर से पकड़े गए दो ब्राउन शुगर सप्लायर, बैतूल पुलिस का खुलासा, ड्रग नेटवर्क पर कसा शिकंजा!
बैतूल पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। कोतवाली पुलिस ने कंट्रोल रूम से गुरुवार सुबह 10.3 मीनट पर प्रेस नोट जारी करते हुए जानकारी दी कि 19 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली बैतूल में दो व्यक्तियों से अवैध मादक पदार्थ बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।