बड़ी खबर: बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में ज्वैलरी शोरूम में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी पार,वारदात Cctv में कैद
बीकानेर में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को नयाशहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जस्सूसर गेट क्षेत्र में स्थित 'पी.आर. ज्वैलर्स' (PR Jewellers) के यहाँ चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरी गए सामान का विवरण: करीब 380 ग्राम सोना, 1 किलो से अधिक चांदी, लगभग 5 से 6 लाख रुपये कीमत के नगीने और 50 हजार रुपये नकद।यह दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध युवक कैद हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही नयाशहर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और हालात का जायजा लेकर चोरों की तलाश तेज कर दी है।
#BikanerNews #TheBikanerNews #BikanerCrime #NayaShaharPolice #JewelleryTheft #BreakingNews
Bikaner, Bikaner | Nov 13, 2026