मैहर: मैहर में प्रशासन ने अवैध शराब के ठिकानों पर की कार्रवाई, टपरे ध्वस्त किए
मैहर। कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में नगर में अवैध शराब के कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पिलाने वालों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई थाना प्रभारी श्री अभिषेक सिंह परिहार, नगर पालिका सीएमओ श्री प्रिंस अग्रवाल एवं अतिक्रमण प्रभारी श्री बालेंद्र पाण्डेय की अंगुआई मे इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।