उचकागांव: लुहसी गांव में बीडीसी और उनके बेटे को जान से मारने की दी गई धमकी
उचकागांव थाना क्षेत्र के लुहसी पंचायत अंतर्गत लुहसी गांव निवासी पंचायत समिति सदस्य शाह आलम और उनके बेटे को व्हाट्सएप कॉल पर एक युवक ने चार लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस दौरान आरोपित युवक ने बीडीसी के बेटे के विरुद्ध उसका नाम थाने में देकर केस में फंसवाने का आरोप लगाते हुए आगे केस में फंसने पर उसे भी फंसाने की धमकी दी है।