50 किरदार, एक अभिनेता और एक फिल्म: सचिन कथूरिया ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम!
हरियाणा के सिरसा निवासी सचिन कथूरिया ने हिंदी फिल्म में सबसे अधिक किरदार निभाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने अपनी फिल्म ‘TRAP: A Man with 50 Shades’ में एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 50 अलग-अलग किरदार निभाकर अनूठी उपलब्धि हासिल की।
खास बात यह है कि इस फिल्म की कहानी भी सचिन कथूरिया ने स्वयं लिखी और इसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया। फिल्म का निर्माण ‘द स्क्रीन हंटर्स’ ने किया। यह फिल्म 19 अप्रैल 2026 को आधिकारिक रूप से यूट्यूब पर रिलीज हुई।
सचिन कथूरिया की इस असाधारण प्रतिभा और उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान मिला है।
#IndiaBookOfRecords #SachinKathuria #Haryana #Sirsa #HindiFilm #50Characters #TRAPFilm #TheScreenHunters #RecordAchievement #IBR