पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक ने पूर्णिया प्रखंड मुख्यालय का दौरा किया, पेंशन धारियों से की मुलाकात
Purnea East, Purnia | Aug 13, 2026
पूर्णिया के सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक अमरेश कुमार ने गुरुवार को दोपहर के लगभग 2 बज्र पूर्णिया प्रखंड मुख्यालय का दौरा किया। उन्होंने यहां पेंशनधारियों को मिल रही पेंशन भुगतान प्रक्रिया की जांच की। इस दौरान, सहायक निदेशक ने प्रखंड परिसर में उपस्थित पेंशनधारियों से मुलाकात की। उन्होंने पेंशन भुगतान से संबंधित जानकारी ली और उनकी समस्याओं को भी सुना।