जीरापुर: जीरापुर नगर में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से सफाई व्यवस्था ठप
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन 7262 के बैनर तले आज से पूरे मध्यप्रदेश में अनिश्चितकालीन सफाई हड़ताल शुरू हो गई है। प्रदेश सुप्रीमो मगन झाझोंट, प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू कछवाय पहलवान और जिला अध्यक्ष वीरू कछवाय के आह्वान पर ये फैसला लिया गया।बताया जा रहा है कि कल 3 नवंबर को भोपाल में हुए विशाल जंगी प्रदर्शन में शासन से सिर्फ आश्वासन मिला,