कुलपहाड़: हैवतपुरा में नाले में मिले अधजले शव मामले में नया अपडेट: परिजनों ने लगाया जाम, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
पनवाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम हैबतपुरा ब्रह्मनान में 35 वर्षीय हरनारायण प्रजापति के अधजले शव मिलने के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दोपहर करीब 2 बजे एनएच-39 झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर जाम लगा दिया। परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, जिससे मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा।