तरारी: करथ गांव में एटीएम से पैसा निकालकर घर लौट रहे किशोर की निर्मम हत्या, इलाके में फैली सनसनी, जांच जारी
Tarari, Bhojpur | Oct 29, 2026 तरारी थाना क्षेत्र के दुर्गपुर गांव में घर से निकले किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर फेंका गया शव दूसरे दिन बरामद हुआ है। उसका शव थाना क्षेत्र के करथ गांव स्थित बिरहर करहा के पास से बुधवार की सुबह बरामद हुआ। मृतक के बाएं ललाट, भव के ऊपर जख्म का निशान एवं जीभ बाहर निकला हुआ पाया गया है। जिसके कारण पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृ