श्रीनगर: सिंघिया गांव में रास्ता रोककर दो लोगों से की गई मारपीट, घायलों को भागलपुर रेफर किया गया
चम्पानगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 सिंघिया गांव में शुक्रवार की रात आधा दर्जन लोंगो द्वारा रास्ता रोककर दो लोगों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है। लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों घायल को भागलपुर रेफर कर दिया।