अशोक नगर: गैस सिलेंडर की महंगाई के खिलाफ SUCI (C) का प्रदर्शन, कहा- जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
अशोकनगर सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी (SUCI-C) ने एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के विरोध में रविवार दोपहर 1बज शहर के पछाड़ी खेड़ा चौराहा पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों की भी भागीदारी रही, जहां केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई।