सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में गालियां देने से मना करने पर तीन आरोपियों ने दो बहनों और भाई के साथ की मारपीट
मोतीनगर थाना क्षेत्र में आने वाले सूबेदार वार्ड में घर के सामने गालियां देने से मना करने पर आरोपियों ने भाई और बहन के साथ मारपीट कर दी। घटना में भाई को गंभीर चोटें आई। फरियादिया बहन की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।