सागर नगर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत का मामला, सानौधा चौराहे पर शव को रखकर किया गया चक्का जाम
सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में डेढ़ साल की बच्ची की मौत के मामले में सोमवार को परिवार वालों ने चक्काजाम कर दिया।सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर स्थित सानौधा चौराहे पर शव रखकर बैठ गए।सूचना पर भीम आर्मी और अहिरवार महापंचायत के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।