सागर नगर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में विद्युत करंट लगने से मजदूर की मौत
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाले सिविल लाइन में एक मकान में काम करते समय एक मजदूर को विद्युत करंट लग गया था। जिसकी इलाज के दौरान बीएमसी में मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही थाना पुलिस बीएमसी पहुंची। जहां पुलिस ने शव की पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।