छोटीसादड़ी: हडमतिया जागीर में बिना मुआवजा दिए विद्युत लाइन का निर्माण कार्य शुरू, किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
उपखंड क्षेत्र के हडमतिया जागीर गांव के किसानों ने 765 केवी विद्युत लाइन के निर्माण को लेकर अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर SDM यतींद्र पोरवाल को ज्ञापन सौंपा।किसानों ने ज्ञापन में बताया कि इस परियोजना के लिए विद्युत प्रसार निगम लिमिटेड द्वारा उनकी निजी जमीन का अधिग्रहण किया गया है, लेकिन अब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है।