बहराइच: धरसवा के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार हुआ घायल, इलाज जारी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बहराइच बलरामपुर मार्ग पर धरसवा के पास बुधवार सुबह किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज जारी है। यह हादसा तब हुआ जब वह बाइक से बहराइच कचहरी के लिए आ रहा था। तभी सड़क हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। वहीं अस्पताल में इलाज जारी है।