बहराइच: जंगलपुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगलपुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ व्यक्ति का शव मिला था। जिसकी सूचना आसपास के लोगों के द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।