बहराइच: नहसुतिया के पास ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, हादसे में महिला की हुई मौत, बेटे के साथ इलाज कराने आ रही थी महिला
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत भिनगा रोड इलाके के नहसुतिया के पास बेटे के साथ आ रही महिला को ट्रक ने ठोकर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। परिजनों ने बुधवार को बताया कि इलाज कराने के लिए महिला अस्पताल आ रही थी। तभी ट्रक की ठोकर से मौत हो गई है। जाच जारी है।