बहराइच: उदवापुर में करंट लगने से किशोर की मौत, पोल में उतरे करंट की चपेट में आया किशोर
जिले में उदवापुर निवासी एक किशोरकी करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने परिवार की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरदी थाना क्षेत्र के पंचायत उदवापुर के मजरा चमारनपुरवा गांव निवासी मिथलेश कुमार (12) पुत्र जगतू घर के निकट खेत में शाम को गया था। उसने विद्युत पोल को पकड़ लिया। जिसमें करंट उतर रहा था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।