बहराइच: गंगापुरवा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, एक की मौत, दो घायल
जिले के हरदी थाना के गंगापुरवा के कालोनी निवासी 42 वर्षीय राधे हाईवे व इसी गांव के लिए 24 वर्षीय प्रदीप 26 वर्षीय अरुण बाइक से कहीं जा रहे थे। गंगापुरवा के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिसमें राधे की मौत हो गई। वही दो घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम पुलिस द्वारा कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।