बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ता के निधन पर आयोजित शोकसभा में अधिवक्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
बहराइच दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में बुधवार सुबह 11:00 अधिवक्ता घनश्याम वर्मा के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा के दौरान अधिवक्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ओर आज एक दिवसीय हड़ताल यानी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।