मोहनलालगंज: 50 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया
लखनऊ में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहनलालगंज तहसील में तैनात कानूनगो हरेंद्र सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी कानूनगो को गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के अमेठी इलाके से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।