शेखपुरा प्रखंड कार्यालय में संदिग्ध गुमटी सील, संचालक पर प्राथमिकी
शेखपुरा सदर प्रखंड कार्यालय का 20 अगस्त को डीएम शेखर आनंद ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय के बाहर एक संदिग्ध गुमटी मिली, जहां से कई सरकारी दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद की गई। प्रथम दृष्टया सरकारी कार्यों में दलाली और अवैध राशि लेने की आशंका जताई गई है।
डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर निरीक्षण किया गया था। जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर संदिग्ध गुमटी में छापेमारी की गई। बरामद दस्तावेजों के आधार पर गुमटी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और आगे की जांच जारी है।
डीएम ने कहा कि इस मामले में किस-किस व्यक्ति की संलिप्तता है, इसकी भी जांच की जा रही है। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों के नाम पर लोगों से अवैध राशि वसूलने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने बताया कि अंचल कार्यालयों के आसपास भी इस तरह की गतिविधियों की जांच की जाएगी। कार्रवाई के बाद संदिग्ध गुमटी संचालकों में हड़कंप है,वही सूत्रों ने बताया कि कुछ ऐसे दलाल है कि आफिस खुलते ही बड़ा बाबू के कुर्सी के बगल में ही कुर्सी लेकर बैठकर दिनभर दलाली किया करते है आने बाले सीधे लोगो को शिकार बनाते है सूत्रों ने बताया कि में कहने की बात पर जिला प्रशासन को नही यकीन है तो अंचल कार्यलय में लगे सी सी टी भी कैमरा की जांच किया जाय तो सचाई सामने आ जायेगा जबकि स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई की सराहना की है। #dmsheikhpura #fecbookreels #fecebookpost #nonfollowers