पेण्ड्रा: कारीआम के पास कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, चालक को मामूली चोट आई
पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर कारीआम के पास बुधवार को एक कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। बुधवार सुबह 11 बजे जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रेलर के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में चालक को मामूली चोट आने की जानकारी सामने आई है।