बहल पशु चिकित्सालय में घटिया ईंटों का खेल: PWD की बिल्डिंग में लग रहीं राख से बनी ईंटें, DC को शिकायत
बहल (भिवानी): बहल के पशु चिकित्सालय में बन रही नई बिल्डिंग के निर्माण में भारी धांधली के आरोप लगे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश अग्रवाल ने जिला उपायुक्त भिवानी को लिखित शिकायत देकर जांच की मांग की है।
शिकायत में बताया गया है कि PWD B&R दादरी विभाग द्वारा बनाई जा रही इस बिल्डिंग में घटिया किस्म की ईंटों (BTC / राख की ईंट) का उपयोग किया जा रहा है, जैसा कि मौके की तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है।
तस्वीरों में दीवारों पर लगी और साइट पर पड़ी राख वाली सफेद-भूरी ईंटें मानकों पर सवाल खड़े कर रही हैं। आरोप है कि सरकारी बिल्डिंग में अच्छी गुणवत्ता की ईंटों की जगह सस्ती और कमजोर ईंटें लगाकर सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है।
राजेश अग्रवाल ने दिनांक 01-09-2025 को DC को सौंपी शिकायत में मांग की है कि आपकी टीम मौके पर भेजकर जांच करवाई जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी भवन की गुणवत्ता से समझौता न हो।