भिवानी : धर्मादेवी देवी के निधन पर संत हजूर कंवर साहेब महाराज ने जताया शोक....
दिनोद स्थिति राधा स्वामी आश्रम से संत हजूर कंवर सिंह महाराज जी ने महम गेट स्थित उनके निवास स्थान पर जाकर शोक व्यक्त किया । इस मौके पर संत कंवर सिंह जी ने कहा की धर्मपत्नी धर्मदेवी एक शिक्षिका के साथ साथ सामाजिक ताने-बाने को जोड़ने वाली महिला थी। विजयप्रकाश चीफ ने कहा कि चौधरी जगन्नाथ का समस्त परिवार मिलनसार रहा है। श्रीमती धर्म देवी जी हंसमुख स्वभाव की थी और आमजन का सम्मान किया करती थी। उनके जाने से निश्चित रूप से सामाजिक नुक़सान हुआ है।
आज महम रोड स्थित उनके निवास स्थान पर परम संत हजूर कंवर सिंह महाराज जी,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमल प्रधान,प्रसिद्ध लोकगायक वीरपाल खरकिया,दलबीर गांधी, दलबीर उमरा,जजपा प्रदेश प्रवक्ता राजू मेहरा,दलीप चैयरमेन, संदीप तंवर बार एसोसिएशन अध्यक्ष भिवानी,विनोद शर्मा,चमार महासभा ग्रामीण अध्यक्ष रमेश नाफरिया,पन्नू मस्ता, महाराज राजेन्द्र दिनोद, मनोहर लाल सरदाना, एडवोकेट मुकेश चौहान, रिटायर्ड,प्रिंसिपल रमेश बूरा, इंस्पेक्टर ज़िले सिंह, एडवोकेट दीपेश सारसर, मास्टर हरिसिंह, दलबीर गांधी, प्रकाश पंवार, सुरजभान पालिवाल, एडवोकेट सत्यवान श्योराण,उमेद सिंह दहिया, मनीराम निगाणा, सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।।।