हसनपुर: हसनपुर के गांव दयावली खालसा में मामूली कहासुनी पर दंपति को फावड़ा मारकर किया घायल, थाने पहुंचे
कोतवाली क्षेत्र के गांव दयावली खालसा निवासी नरेश पुत्र चंद्रपाल ने अपने खेत में चारा बो रखा है, कुछ दिनों से कोई व्यक्ति उसके खेत में उसका चारा खोद कर नष्ट कर देता था। गुरुवार की दोपहर नरेश की पत्नी बाला द्वारा पड़ोसी को खेत के चारें को खोदते हुए देख लिया, विरोध करने पर आरोपी द्वारा बाला के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी सगई, इसी बीच नरेश भी मौके पर पहुंच गया।