हसनपुर: गांव सिहाली जागीर में तेज आंधी से नर्सरी में गिरा पेड़, टूटे बिजली के खंभे; किसान को हुआ हजारों का नुकसान
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर में शकील खान का परिवार रहता है। उन्होंने गांव में ही नर्सरी खोल रखी है। बुधवार व गुरुवार की मध्य रात्रि लगभग 1:00 बजे के आसपास में तेज आंधी के साथ शकील खान की नर्सरी पर लगा बिजली ट्रांसफार्मर के खंबे टूट गए और कई पेड़ टूट कर गिर गए, जिसमें शकील खान का हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।