हसनपुर: हसनपुर के गांव करन खाल में तेज आंधी से मकान की छत गिरने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
कोतवाली क्षेत्र के गांव में आई तेज आंधी से मकान की छत पर चारपाई उतारने चढ़े किसान की मकान से नीचे गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। बिना कानूनी कार्यवाही परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव करन खाल गांव निवासी 50 वर्षीय किसान शिवचरन सिंह बुधवार की देर रात आई तेज आंधी तूफान के चलते मकान।