नौगांव: लहचूरा बांध लबालब, 9 फाटक खोल दशान नदी में 87,900 क्यूसेक पानी छोड़ा, 6 गांवों को चेतावनी
हरपालपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एमपी-यूपी सीमा पर स्थित लहचूरा बांध में पानी की आवक अचानक बढ़ गई। बांध क्षमता से अधिक भरने के बाद सिंचाई विभाग ने सुरक्षा को देखते हुए 9 फाटक खोल दिए। इन फाटकों से करीब 87 हजार 900 क्यूसेक पानी दशान नदी में छोड़ा जा रहा है। पानी छोड़े जाने के साथ ही नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका को देखते हुए आसपास के