🌅 सुरक्षित छठ, सुखद छठ – आपकी सतर्कता, सबकी सुरक्षा!
लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर जिले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग एवं प्रतिबद्ध है। जिले के सभी छठ घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, सभी प्रमुख छठ घाटों एवं चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
जिला प्रशासन सभी छठ व्रतियों, श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से अपील करता है कि पर्व के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें। घाटों पर निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही पूजा-अर्चना करें तथा बैरिकेडिंग और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को नदी या तालाब के किनारे अकेला न छोड़ें। सेल्फी अथवा वीडियो बनाने के लिए गहरे पानी में जाने का जोखिम बिल्कुल न उठाएं। किसी भी परिस्थिति में अपनी सुरक्षा से समझौता न करें।
छठ महापर्व हमारी आस्था, अनुशासन, स्वच्छता और सामूहिक सद्भाव का प्रतीक है। प्रशासन की व्यवस्थाओं के साथ आमजन का सहयोग भी सुरक्षित आयोजन की महत्वपूर्ण कड़ी है।
आइए, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और सामूहिक जिम्मेदारी के साथ छठ महापर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।
छठी मैया की कृपा सभी छठ व्रतियों एवं जिलेवासियों पर बनी रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
Department of Tourism, Government of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
#CMSamrat
#samratchoudhary
#सुरक्षितछठ #छठमहापर्व2026 #आपकीसतर्कतासबकीसुरक्षा #जिला_प्रशासन_जमुई
Jamui, Bihar | Nov 15, 2026