मंझनपुर: उसरैनापुर गांव में पति पत्नी में मामूली विवाद में हुआ विवाद, पति ने खाया जहरीला पदार्थ हुई मौत, परिजनों में कोहराम
सैनी थाना क्षेत्र के उसरैनापुर गांव में पत्नी से मामूली विवाद के बाद पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर रूप से खराब हो गई है। उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि पति पत्नी में आए दिन विवाद होता था। सोमवार को नाराज पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। और उसकी मौत हो गई है।