मझोली: रीवा: सड़क दुर्घटना में आर्यिकाओं के समाधि मरण पर मझौली में मौन रैली, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
रीवा में सड़क दुर्घटना में दो जैन आर्यिकाओं के हुए समाधि मरण के विरोध एवं श्रद्धांजलि स्वरुप मझौली में सकल जैन समाज एवं मझौली दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में सोमवार सोमवार सुबह लगभग 10:00 बजे से मौन रैली निकाली गई। रैली जैन मंदिर से प्रारंभ होकर तहसील कार्यालय मझौली तक पहुंची जहां पर एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई।