मंझनपुर: मंझनपुर मे भाजपा जिला अध्यक्ष की अगवाई में मिस कॉल के माध्यम से लोगो को दिलाई गई सदस्यता,जिला पंचायत अध्यक्षता रही मौजूद
मंझनपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिले के पदाधिकारियों के साथ आम लोगो से विशेष अपील करते हुए कहा कि सशक्त भाजपा समृद्ध भारत बनाने के लिए भाजपा की सदस्यता अभियान से जुड़ें व देश को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग करें। काशी क्षेत्र से आए जिला प्रभारी ने जिलाध्यक्ष को टोल फ्री नंबर 88 00 00 2024 पर मिसकॉल के माध्यम से भाजपा की सदस्यता दिलाई।