मंझनपुर: काला काकर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम
प्रतापगढ़ के काला काकर के पास सोमवार की दोपहर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक की पहचान कौशाम्बी जिले के मंझनपुर सर्किल के मोहब्बतपुर पइंसा थानांतर्गत मोंगरी कड़ा निवासी अवधेश सोनकर के रूप में हुई है। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।