मंझनपुर: भूस्वामी के परिवार समेत अधिवक्ता व उसके भाई पर जानलेवा हमले का मामला, अधिवक्ताओं ने दूसरे दिन कलेक्ट्रेट का किया घेराव
मंगलवार को मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महामंत्री की मौजूदगी में नारेबाजी करते हुए दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर उन्होंने घेराव किया इस दौरान डीएम मधुसूदन हुल्गी से मुलाकात कर अधिवक्ता साथी व दलित भूस्वामी के परिवार को न्याय दिलाने व चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग उठाई है।